एनएच 3 पर बने बायपास के आस पास जमीनो पर कब्जा हटाने के लिए निगम ने ऐसे सभी व्यापारियों को नोटिस दिये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नेशनल हाईवे यानि NH 3 पर बने बायपास के शहरी हिस्से के कंट्रोल एरिया में मंजूर 22 लेआउट पर नगर एवं ग्राम निवेश द्वारा रोक लगाने के बाद निगम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सडक के दोनों और 45 मीटर के अन्दर कोई निर्माण नहीं हो सकेंगे। जिन लोगों ने निर्माण किए है निगम उन्हें नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के चेतावनी दे रहा है |

दरअसल पूरा मामला राऊ चौराहे से लेकर मांगलिया तक करीब 22 किलोमीटर की जमीन पर यह बायपास बना हुआ है इस बायपास को कुल 80 मीटर में विकसित किया गया है वहीँ सडक के दोनों और 45 मीटर का कंट्रोल एरिया है लेकिन नागा निगम सीमा से लगे क्षेत्रों में कुछ व्यापारियों, ट्रक कारोबारियों, रेत व्यापारी और अन्य कई तरह के दुकानदारों ने जमीनों पर कब्जा क्र दुकाने और गेरेज बना लिए हैं जिसे हटाने के लिए निगम ने ऐसे सभी व्यापारियों को नोटिस देकर निर्माण हटाने का आदेश दिया है यही नहीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने खुद बायपास पर जाकर निर्माणों के अवैध हिस्सों पर मार्किंग कराई है | प्रतिभा पाल का कहना है कि बायपास पर भविष्य में होने वाले निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा होने से रोकना हमारी प्राथमिकता है ऐसे में हम अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं जिन लोगों ने बिना अनुमति निर्माण किए हैं उन्हें नोतिस देकर निर्माण हटाने का आदेश दिया गया है –

Exit mobile version