सड़क चौड़ीकरण को लेकर निगम के अधिकारीयों ने खजूरी बाज़ार का दौरा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा की छत्री तक किए जा रहे चौड़ीकरण को लेकर निगम के अधिकारीयों ने खजूरी बाज़ार का दौरा किया। निगम अधिकारियों ने भवन तोड़ने वालों को 10 दिन की राहत प्रदान करते हुए खुद को तोड़ने की इजाजत दी है।

दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजवाड़ा से कृष्णपुरा छत्री तक रोड का चौड़ीकरण कई वर्षों से लंबित चल रहा था। कोविड महामारी के बीच रोड का काम शुरू नहीं हो पाया था, निगम ने अगस्त महीने में लोगों को नोटिस देकर सभी मकानों और दुकानो पर निशान लगाकर लोगों को नोटिस जारी किए थे जिसके बाद लोगों ने स्वेच्छा से घरों और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को निगम के अपर कमिश्नर ऋषभ गुप्ता ने खजूरी बाज़ार गोरा कुंड का दौरा किया और लोगों के बीच फैली भ्रांति को दूर किया। दरअसल लोगों में भ्रंति थी कि नीचे का ही हिस्सा तोड़ना है । गुप्ता ने बताया कि आपके हिस्से का नीचे से ऊपर तक का पूरा हिस्सा तोड़ना होगा। वहीं भवन मालिको को दस दिन की रियायत दी है ताकि सभी बिना नुकसान किए अपना हिस्सा हटा सकें।

वहीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल का कहना है कि रोड चौड़ा होने से व्यापारियों का फायदा होगा साथ ही ट्रैफिक भी सुगम हो जाएगा कुछ शहरी नेताओं और विधायकों ने मुलाकत कर रियायत देने की बात कही थी जिसके तहत 10 दिन की मोहलत दी गई है जिससे लोग अपना हिस्सा खुद हटा लें।

Exit mobile version