नकली शराब बनाने वाले आठ आरोपियो  को गिरफ्तार किया 1लाख 24 हजार की शराब जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
नकली शराब बनाने वाले आठ आरोपियो  को गिरफ्तार किया 1लाख 24 हजार की शराब जब्त

इंदौर की किशनगंज थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले आठ आरोपियो  को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली शराब को ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में भरकर सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस ने 1लाख 24 हजार की शराब जब्त की है। मौके से आरोपी लखन पटेल, हेमंत लूनिया,संदीप मालवीय, विक्रम वर्मा, दीपक चौहान,लालजी, गोविंद उर्फ बंशी और अमन उर्फ पप्पू चौहान को गिरफ्तार किया है।

इंदौर की किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफ़ाश किया हे मोके से पुलिस ने 8 आरोपी 282 लीटर नकली जहरीली शराब कीमत एक लाख 24 हजार नकली होलोग्राम 1 चार पहिया वाहन और 5 लाख रूपी जप्त किये हे दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नावदा में लखन आंजना पटेल नकली शराब बना रहा है। सुचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो टीम को देखकर चार पहिया गाड़ी एमपी 13 बीए 2733 वहांन से आरोपी भागने लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तो कार को पकड़ा और कार चालक हेमंत लूनिया को गिरफ्तार किया। कार से हाथ भट्टी शराब मिली। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो अन्य आरोपियों से कच्ची, देशी सहित 282 लीटर शराब बरामद की। मौके से ब्रांडेड कंपनी की शराब के नकली स्टीकर भी बरामद किए हैं।आरोपियों बोतलों पर नकली स्टीकर चिपकाकर ब्रांडेड शराब के नाम से बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version