मध्यप्रदेश में कोरोना कॉल के बाद ऑनलॉक होने पर आई आर्थिक समस्यओं से सभी वर्ग झूझ रहा है इसी कड़ी में भारत सरकार के नए दलहन स्टॉक कानून के विरोध में इंदौर में दलहन व्यापारी एसोसिएशन द्वारा दो दिवसी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया है
इंदौर में छावनी अनाज मंडी स्थित दलहन व्यापारी एसोसिएशन द्वारा भारत सरकार के दलहन स्टॉक को लेकर आए कानून के विरोध में विरोध प्रदर्शन सर व्यापार बंद रखा गया है व्यापारी एसोसिएशन के सहायक उपनिरीक्षक का कहना है कि दलहन स्टॉक एक काला कानून है इसके तहत व्यापारी से लेकर किसानों तक को काफी नुकसान होगा इस कारण से 2 दिनों के लिए पूरा व्यापार बंद रखा गया है और किसानों को मंडी में आने से मना कर दिया गया है क्योंकि किसान अपनी फसल काफी दूर से लेकर आते हैं मंडी में आकर परेशान होंगे क्योकि अभी बारिश का मौसम होने के चलते हड़ताल में किसानों की फसल भी खराब होने की अंदेशा बना रहता है इसके लिए सभी किसानों को मैसेज व विज्ञप्ति के माध्यम से मंडी बंद होने की सूचना पहुंचा दी गई है
खैर देश मे पहले ही कई व्यापारी व किसान आपने हितों को लेकर कई तरह के प्रदर्शन कर अपनी बात मनवाने में लगे हुए हैं इसी दौरान दलहन को लेकर आए नए कानून से व्यापारियों तो फिर एक बार हड़ताल और प्रदर्शन की ओर अग्रसर कर दिया है
