पत्नी ने घर आने से मना करा तो पति ने पेट्रोल डालकर कर आग लगा ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपनी नाराज पत्नी को ससुराल मनाने पहुंचे, पति ने उस वक्त अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर कर आग लगा ली, जब पत्नी ने साथ जाने से माना कर दिया…पति की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है..जहां पत्नी को पति अपने ससुराल जन्मदिन होने के कारण लेने पहुँचे थे..लेकिन पति का किसी दूसरी महिला से संबंध होने के कारण पत्नी ने आने से मना कर दिया..पति पत्नी में लंबे समय से इसी तरह की बात को लेकर विवाद होते रहता था.. हालांकि अधिक जलने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एमआईजी पुलिस के अनुसार मृतक का नाम महेंद्र पिता बलराम निवासी राऊ है। कन्हैयालाल की चाल में उसका ससुराल है। महेंद्र का अपनी पत्नी से करीब महीना भर पहले विवाद हो गया था तो नाराज पत्नी अपनी मां के घर आ गई। महेंद्र उसे लेने गया था तब पत्नी से महेंद्र नाराज हो गया और गाड़ी में से पेट्रोल निकालकर आग लगा ली। उसे बचाने में उसका साला भी झुलस गया था। महेंद्र का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था, रात उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version