दहेज प्रताड़ना ओर मारपीट मामले मे पीड़िता ने आईजी साहब को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भंवरकुआ थाने में कुछ दिन पूर्व एक पीड़िता ने अपने पति,सास ओर ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना ओर मारपीट का मामला दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी गिरफ्तारी नही जिसको लेकर पीड़ित ने आईजी साहब को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है और सभी आरोपियों जल्द गिरफ्तार किया जाए।

जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर विनय रंगशाही ओर उनके पिता अशोक रंगशाही व उनकी पत्नी के खिलाफ पीड़िता विनय रंगशाही की पत्नी फरहत नाजनीन ने पिछले दिनों इंदौर के भंवरकुआ थाने में दहेज प्रताड़ना ओर मारपीट का मामला दर्ज कराया था लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हुई जिसको लेकर पीड़िता ने आईजी से न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता ने बताया की उनकी शादी 2010 में हुई थी शादी के बाद से ही आरोपी पति विनय,ससुर ओर सास उसे प्रताड़ित करते है और पति ने दूसरी शादी भी कर ली है पर इंदौर पुलिस दबाव प्रभाव के चलते उनपर कोई कार्यवाही नही कर रही है उल्टा पीड़िता को ही पुलिस बार बार थाने बुलाकर परेशान कर रही है,आपको बता दे आरोपी विनय रंगशाही के पिता अशोक रंग शाही पूर्व में इंदौर में टीआई रह चुके है अपने पद का दबाव बनाकर लगातार बाप बेटा पीड़ित को फोनकर जान से मारने की धमकी झूठे केस में फ़साने की धमकी दे रहे है।यहां तक कि धर्मान्तरण करने के लिए भी दबाव बनाते थे।जिसके चलते आज पीड़ित ने आईजी साहब से मिलकर न्याय की मांग करते हुवे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है,

Exit mobile version