ऑफिस में कार्य करने वाले अकाउंटेंट ने ही की 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया गया कि फर्म के ऑफिस में पिछले दो सालों से कार्य करने वाले अकाउंटेंट ने ही धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र स्थित अपना स्वीट्स की फर्म का ऑफिस लोधीपुरा में हैं वहां पिछले दो सालों से विनित अजमेरा अकाउंटेंट के पद पर कार्य कर रहा था। आपको बता दे कि कंपनी की ओर से विभिन्न पक्षों को ऑनलाईन पेमेंट किया जाता था, लेकिन आरोपी ने इनके बैंक खातों में पैसा जमा कराने के बजाए अपने परिचितों के अकाउंट में पैसा जमा कराया। आरोपी करीब 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर चुका था। पुलिस के अनुसार इस मामले में विनित अजमेरा, निकिता अजमेरा और निलेश जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version