मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जिस तरह कोरोना के मरीजों की संख्या बड़ी थी। उसी प्रकार डेंगू के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग और निगम दोनों मिलकर डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी रोजाना डेंगू के 8 से 10 मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। और यह संख्या बढ़कर 139 तक पहुंच चुकी है। जिसके चलते अब लोगों को जागरूक करने के लिए निगम आयुक्त खुद मैदान में उतरी हैं… और बस्तियों में जा कर लोगों से चर्चा कर उन्हे जागरुक करने का काम कर रहीं है।
इंदौर शहर में लगातार डेंगू के मरीज बढते जा रहे है। जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग और निगम दोनों ही प्रायस कर रहें है। जिसके चलते निगम आयुक्त द्वारा विनोबा नगर बस्ती पहुंच कर। लोगों को डेंगू की रोकथाम के लिए चर्चा की और रहवासियों को जागरूक किया।
वही निगम आयुक्त का कहना है की डेंगू को लेकर शासन स्तर से भी निर्देश है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग दोनों पिछले 10 दिनों से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए प्रायस कर रहे है। इसमें एक बैठक भी की गई है जिसमें यह निर्णय लिया गया था की जहां पर ऐसे क्षेत्र है जहां डेंगू के मरीज निकल रहे हैं वहां पर अभियान चलाएंगे। और ऐसे स्थान जहां पर जलभराव ,जल जमाव की स्थिति होती है,कुछ जगह पर पानी को अपने घर में स्टोर करके रखते हैं उनको यह समझाई भी दी जाएगी। डेंगू की रोकथाम जन जागरूकता से ही संभव है कि पानी भर के नहीं रखना, पानी 1 दिन से ज्यादा नही रखें उसको बदलते रहे ,पानी ढक कर रखें अगर पीने का पानी है तो उसमें मीठा तेल डालें और जहां पर जलजमाव रहता है वहां निगम की टीम एंटी लार्वा और बाकी जो केमिकल है उनका भली प्रकार से छिड़काव कर रही है।
