मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन सोमवार को इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने परिवहन कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था और नए नियमों को लागू करने की जानकारी दी।
सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिराज सिंधिया के सबसे खास अधिकारियों में गिने जाने वाले मध्यप्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आईपीएस मुकेश कुमार जैन सोमवार को इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की ट्रांसपोर्ट को लेकर बनी नीतियों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने 5 नए रूल की जानकारी दी | मुकेश जैन के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सेफ स्पीड, सेफ व्हीकल, सेफ रोड, सेफ फिटनेस और यूजर बिहेवियर पर काम करना शुरू किया है जिसके तहत वाहन चलाने की स्पीड को अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेन करना, साथ ही सेफ व्हीकल के तहत वाहनों के फिटनेस सीट बेल्ट और बॉडी लाइन की जांच करना परिवहन विभाग का मुख्य उद्देश्य बताया | साथ ही उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी और पुलिस के साथ मिलकर प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों का मूल्यांकन करना और इस मूल्यांकन को आधार पर प्रदेश की सड़कों की रिपोर्ट शासन तक पहुंचाना यह भी ट्रांसपोर्ट विभाग ने अपने दायरे में लिया है जिससे सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों से एक्सीडेंट में कमी लाने का प्रयास परिवहन विभाग करने जा रहा है | वहीँ वाहन चलाने वाले व्यक्तियों द्वारा नशा करके वाहन चलाने के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर एडवाइजरी जारी करने के साथ लोगों को हिदायत भी दे रही है
गौरतलब है कि मुकेश जैन 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का सबसे करीबी माना जाता है सिंधिया के पिछले केन्द्रीय मंत्री रहने के दौरान मुकेश जैन उनके ज्वाइंट सेक्रेट्री भी रह चुके हैं|
