चोरों के हौसले बुलंद की टोली में चोर चोरी को अंजाम दे रहे राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चोरी करते आरोपी सीसीटीवी मे कैद हुए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है वही पुलिस द्वारा चोरों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है लेकिन चोरों ने चोरी करने के नए तरिके आजमाना शुरू कर दिया है एक नही दो नही पूरे दस की टोली में चोर चोरी को अंजाम दे रहे है ऐसा ही एक मामला इन्दौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहा चोर एक टोली बनाकर चोरी करने निकले जिनके हाथों में हथियार साफ तौर पर देखे जा सकते है वही चोरों की टोली की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

दरसअल पूरी घटना इंदौर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के अबीर विहार कॉलोनी एबी रोड की है जहा बीती रात लगभग दस हथियार बंद बदमाशो द्वारा कॉलोनी में हथियार लहराते हुए पहुचे और एक फर्नीचर व्यवसायी की कार चोरी कर ले गए बताया जा रहा है कि घटना सुबह पांच बजे की है जहा कुछ आवाज सुनकर फर्नीचर व्यवसायी अंकित ने अपने घर की खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए उनकी कार को चार से ज्यादा चोर घेरे हुए खड़े थे एक चोर कार का लोक तोड़ने में लगा हुआ था और बाकी के चोर अपने हाथों में हथियार लहरा रहे थे चोरों की टोली देख अंकित के होश उड़ गए जिससे उसने किसी को आवाज भी नही लगाई नही तो बड़ा हादसा हो जाता वही क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए और बताया कि अबीर विहार कॉलोनी में पुलिस द्वारा गस्त भी नही की जाती है जिससे पिछले एक महीने में पंद्रह से ज्यादा चोरियां हो चुकी है

Exit mobile version