इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए वेबसाइट हैक हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य्प्रदेश के साथ इन्दौर भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है वही इंदौर पुलिस की वेबसाइट को बदमाशों ने हैक कर लिया है। पाकिस्तानी हैकर्स ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए कांटेक्ट पेज को हैक कर लिया है। इस पेज पर पुलिस अधिकारियों के कॉन्टेक्ट डिटेल मौजूद थे। पुलिस की वेबसाइट हैक हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है।अब पुलिस के आलाधिकारी सायबर एक्सपर्ट की मदद से डाट रिकवर करने की कोशिश कर रहे हे…..

पाकिस्तानी हैकर्स ने इंदौर पुलिस की वेब साइड को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर लिया हे हैकर्स ने अधिकारियों के कॉन्टेक्ट डिटेल के पास मोहम्मद बिलाल और फ्री कश्मीर पाकिस्तान का संदेश चस्पा किया है। कुछ पुलिस अधिकारियों की तश्वीर पर आपत्तिजनक तश्वीरें भी चस्पा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट को सर्च करने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।वेबसाइट हैक होने की जैसे ही आला अधिकारियों को जानकारी लगी। पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सायबर विशेषज्ञों की मदद से पेज को ब्लॉक कराया गया। सायबर एक्सपर्ट पेज के डाटा को रिकवर करने में लगे हुए हैं।

वही इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि वेबसाइट हैकिंग की जानकारी मिली थी जिसके बाद वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है। वेबसाइट की एडिटिंग की जा रही है, साथ ही इस तरह की आगे हैकिंग ना हो इसको लेकर सिक्योरिटी फीचर्स भी बढ़ाए जाएंगे। साइबर एक्सपर्ट से भी जानकारियां लेकर वेबसाइट को अपडेट किया जाएगा।

Exit mobile version