जमीन पर हानिकारक केमिकल डालने के मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मानपुर इलाके में एक जमीन पर हानिकारक केमिकल डालने के मामले में पूर्व में दर्ज हुए प्रकरण में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही आगे भी कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। यह कहना है पश्चिमी एसपी महेश चंद जैन का.. एसपी जैन ने मामले में अन्य दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं।

रविवार को मानपुर थाने पर सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस दोनों ही अब असली दोषियों को बचाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय आदिवासियों ने एसपी से कहा कि इस मामले के असली दोषियों को बचाने के लिए पूरी रूपरेखा बनाई गई है, क्योंकि वे इस इलाके के समृद्ध उद्यमी हैं।

पश्चिम एसपी महेश चंद जैन के मुताबिक मानपुर थाना क्षेत्र में एक निजी जमीन पर जहरीला केमिकल डालने की शिकायत मिलने पर पुलिस के द्वारा प्रकरण कायम किया गया। विवेचना में प्रारंभिक रूप से पता चला कि तीन आरोपियों की जानकारी मिलने पर उन्हें आरोपी बनाया कर गिरफ्तार किया गया है। परंतु मौके का निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ के कारण बहुत बड़े पैमाने पर जहरीले केमिकल को वहां पर डंप किया जा रहा था। जिससे समीप से बहने वाली अजनार नदी का जल भी प्रदूषित हुआ है। एसपी जैन ने बताया कि इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर और प्रदूषित स्थल की मिट्टी को सुरक्षित करने की मांगों को लेकर स्थानीय आदिवासी संगठनों तथा जैश के द्वारा थाना मानपुर पर ज्ञापन दिया गया था.. जिसके बाद को संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट किया गया है।

Exit mobile version