मंगलवार अल सुबह इंदौर के चोइथराम सब्जी मंडी में व्यापारी पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मंडी के कैंटीन के समीप लूट के इरादे से हमला कर दिया। हालांकि लूट कि नाकाम कोशिश के बाद बदमाशों ने व्यापारी पर ब्लेड और धारदार हथियार से ज़ोरदार हमला किया..इस दौरान व्यापारी को काफी गंभीर चोट आई है।
बताया जा रहा है व्यापारी विजय मुकाती रोज की तरह ही अपनी दुकान पर जा रहे थे वही बिजलपुर निवास से निकलकर किसान और व्यापारी मुकाती जैसे ही मंडी के कैंटीन के समीप पहुंचे थे कि उन पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने लूट की नीयत से हमला बोल दिया। विजय मुकाती करीब 2 लाख रु. अपने बैग में रखकर मंडी में पहुंचे थे तभी इन बदमाशों ने मुकाती को रोका और घेरकर बैग छीनने के लिए चाकू और ब्लेड से हमला बोल दिया। मुकाती का सब्जी का बड़ा कारोबार हैं। बदमाशों ने गले और हाथ पर धारदार हथियार व ब्लेड से हमला बोला। हालांकि इसके बावजूद मुकाती ने बैग नहीं छीनने दिया, जिससे घबराकर बदमाश हमलाकर भाग निकले। जैसे ही इसकी जानकारी मंडी के व्यापारियों को लगी उन्होंने एकत्रित होकर सुबह ही विरोध जताना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मंडी प्रशासन के साथ पुलिस भी पहुंच गई थी। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए पहले नाराजगी जाहिर की और फिर व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और कहा कि मंडी के अन्दर भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है, हर व्यापारी कामकाज के लिए पैसा लेकर मंडी पहुंचते हैं। और जान का खतरा कभी बना रहता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने जैसे-तैसे व्यापारियों को समझाया और व्यापारियों को समझाइश देकर रवाना किया और पुलिस सुरक्षा इंतजाम को लेकर व्यापारियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की
