सर्वे को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी की गई विकास मंत्रालय की टीम इंदौर पहुंच अलग अलग स्थानों पर दौरे कर रही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत होने वाला वॉटर प्लस का सर्वे शहर में शुरू हो गया है। सर्वे को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी की गई है, वही इस सर्वे के आने वाले परिणाम के अंक मुख्य सर्वेक्षण में काफी अहम होंगें।
दरअसल, कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य होने के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी हलचलें तेज हो गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत सप्ताह वॉटर प्लस का सर्वे भी होना था, जो अब शुरू हो गया है, सर्वे के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम इंदौर पहुंच चुकी है, और शहर के अलग अलग स्थानों पर दौरे कर रही है, वही निगम ने भी सर्वे को लेकर व्यापक तैयारी की है। शहर के सार्वजनिक शौचालय में साफ सफाई के साथ ही बंद पड़ी लाइट आदि को दुरस्त किया गया है। वही नदी नालों  की साफ सफाई और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी  व्यवस्थित किया है। वही सर्वे को लेकर निगमायुक्त लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। गौरतलब है वॉटर प्लस सर्वे के लिए टीम मार्च में इंदौर आने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से सर्वे टल गया था। वही मुख्य और  सेवन स्टार रैकिंग के लिए सर्वे हो चुका है। वॉटर प्लस का सर्वे बाकी रह गया है, इस सर्वे के बाद ही स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित किये जाएगे।

Exit mobile version