चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल चंदन नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। जिसमे आसिफ नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया। हत्याकांड में आरोपियों की मां भी मौजूद थी, इसलिए उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Exit mobile version