शहर में त्यौहारी सीजन मे बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने का प्रयास कर रही महिला को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में राजबाड़ा सहित अन्य बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहंुच रही है। ऐसे में कुछ शातिर महिलाएं चेन चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास भी करती है। इसी को देखते हुए सराफा थाना प्रभारी द्वारा बाजारों में सिविल में महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। इसी के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने एक महिला को पकड़ा, जो बाजार में घुमकर महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने का प्रयास कर रही थी। महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

Exit mobile version