ऑनलाइन कंपनी Amazon के खिलाफ इंदौर में एक परिवार ने संगीन आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि उनके नौजवान बेटे की मौत की वजह ऑनलाइन कंपनी Amazon है।
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की लोधा कालोनी का है। जहां किराये के मकान में रहने वाले 18 वर्षीय आदित्य वर्मा नामक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या है इस पर तो पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है लेकिन सुसाइड के इस मामले में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon का नाम सामने आ रहा है। मृतक युवक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्यारी है amazon कंपनी।
जी हां इन आरोपों में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस की जांच के बाद साफ हो पायेगा लेकिन लाचार पिता की होनहार संतान का अचानक यूं चले जाना पूरे परिवार को नागवार गुजरा है। घटना 29 जुलाई 2021 की है जब आदित्य पिता रंजीत वर्मा नामक युवक ने किराये के मकान में जहर खा लिया और सो गया और जब परिजनों को पता चला कि उसने जहर खाया है तो उसे तुरंत चोइथराम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने 30 जुलाई की सुबह युवक को मृत घोषित कर दिया।
अब इस पूरे मामले में Amazon ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का नाम क्यों सामने आ रहा है ये बड़ा सवाल है। दरअसल, जब युवक की मौत हुई और उसका अंतिम संस्कार करने के बाद पिता ने उसके मोबाइल से सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की तो सामने आया कि उनके बेटे ने जो जहर खाया है उसकी डिलेवरी और खरीदी Amazon से की गई थी। मृतक आदित्य ने पहली बार जहर की ऑनलाइन खरीदी का ऑर्डर 20 जुलाई के आसपास किया था और 22 जुलाई को भुगतान न होने की स्थिति में ऑर्डर कैंसल किया गया था। इसके बाद दोबारा amazon से आदित्य ने जहर मंगवाया तो 28 जुलाई को उसके पास सल्फास की डिलेवरी की गई। जब परिजनों ने आदित्य के सामान को खंगाला तो चार में से एक पावडर का पैकेट उन्हें मिला वही पिता का आरोप है कि amazon कंपनी की वजह से उनके बेटे की जान चली गई है। फल फ्रूट बेचकर गुजर बसर करने मृतक के पिता रंजीत वर्मा ने Amazon के खिलाफ छत्रीपुरा थाने से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत की है। पिता का कहना है कि आज के समय मे खांसी की दवाई भी डॉक्टर के लिखे बगैर मेडिकल दुकान पर नही मिलती है ऐसे में amazon कंपनी द्वारा कैसे उनके बेटे को जहर डिलीवर किया गया जबकि दवाओं से लेकर ऐसी वस्तुओं को बेचने को लेकर कानूनी प्रावधान है। अब पिता पुलिस और कानून अपने पास रखे सबूतों के आधार पर मांग की जा रही है
