कांग्रेस से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा हल्ला बोल करने वाले हैं उन्होंने कहा कि बुधनी में गोपालपुर थाने में उनके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस थाने के सामने ही धरना प्रदर्शन करेगी । दरअसल बुधवार को नसरुल्लागंज से गुजर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने वहां के एक पुल का उद्घाटन कर दिया जिसका उद्घाटन 2 दिन बाद मुख्यमंत्री करने वाले थे और इसी के चलते उनके खिलाफ गोपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है
उनका कहना है कि जहां आम जनता आने-जाने के लिए परेशान हो रही थी वही पुल के उद्घाटन के लिए सीएम का इंतजार किया जा रहा था इसलिए उन्हें जनता की समस्या को देखते हुए खुद ही पुल का उद्घाटन कर दिया । इस मामले में अब इस मामले में भोपाल में राष्ट्रीय महासचिव के साथ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी । मध्यप्रदेश में मंत्रियों के प्रभार बदले जाने पर वर्मा ने कहा कि मंत्रियों ने अपने विभागों में तबादला उद्योग भी शुरू कर दिया है कांग्रेस की सरकार में जो तबादला उद्योग का आरोप लगाते थे अब उनकी सरकार में क्या हो रहा है वहीं उन्होंने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल और दिल्ली में बढ़ती हुई सक्रियता पर कहा कि विजयवर्गीय को डर है कि कहीं सिंधिया को केंद्रीय मंत्री ना बना दिया जाए इसलिए वे हाथ पैर मार रहे हैं साथ ही खंडवा से सांसद के उपचुनाव को लेकर विजयवर्गीय को टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा कि वह खुली चुनौती देते हैं कि वे खंडवा से चुनाव लड़कर जीत कर बताएं । नेमावर में हुए जगन ने हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा बनाई गई जांच समिति के अध्यक्ष भी सज्जन सिंह वर्मा को बनाया गया है उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के परदे के पीछे कौन है कांग्रेस उन्हें सामने लेकर आएगी वह लोग जो इस पूरे मामले की जांच को दबाने के लिए पुलिस को ज्ञापन देने गए थे ऐसे लोगों को कांग्रेस शामिल आएगी ।
