न्यू गोविंद कालोनी में पति पत्नी ने की खुदखुशी सुसाइड नोट भी मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://youtu.be/rsLUsUZ3gtM

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है पुलिस ने आत्महत्या मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के न्यू गोविंद नगर मैं पति पत्नी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है मृतक का नाम जगमोहन पटेल बताया जा रहा है और उसकी पत्नी का नाम नंदिनी माली बताया जा रहा है दंपत्ति सिरोंज के रहने वाले थे और पिछले 3 महीने से प्रेम विवाह करने के बाद इंदौर के न्यू गोविंद नगर में रह रहे थे मृतक जगमोहन इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता है पुलिस के अनुसार आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है उसने अपने सुसाइड नोट में अपने ऊपर कर्जे की बात भी कही है

Exit mobile version