इंदौर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता वह पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सुरेश पचौरी अपने निजी कार्य से इन्दौर में शिरकत की शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला से सप्रेम भेंट करना उनके घर पहुंचे यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा कर बीजेपी सरकार पर कई सवालिया निशान भी खड़े किए और कहा बीजेपी सरकार ओवरकॉन्फिडेंस में है जिसके नतीजे आने वाले समय में दिखाई देंगे

इंदौर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा गया कि महामारी के दौर में बीजेपी सरकार द्वारा किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी इसी कारण से प्रदेश में इस तरह की भयवाह स्थिति निर्मित हुई थी कि हॉस्पिटल में बेड प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी आवश्यक दवाओं की कमी यह सभी कमियों के कारण बीजेपी सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है क्योंकि पिछले ही कुछ माह पहले स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा होशंगाबाद में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया था और कहा गया था कि यह 3 माह में शुरू हो जाएगा लेकिन आज 6 महीने हो गए लेकिन वह अभी तक शुरू नहीं हुआ है इसी के साथ केंद्र सरकार पर भी हमला करते हुए उनका कहना था की कोरोना महामारी के दौरान रेमड़े सिविर का निर्माण से कंपनी कर रही थी और उन छह कंपनियों के अनुबंध अनुसार केंद्र सरकार कंपनियों से तालमेल नहीं रखा आज इसी कारण से रेमड़े सिविर की कमी देखी गई थी

बढ़ती महंगाई को लेकर पचौरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस समय क्रूड तेल के दाम कई गुना तेज थे उसके बावजूद भी कांग्रेस द्वारा देश में तेल की कीमतें कम रखी गई थी लेकिन अब उल्टा हो रहा है बीजेपी शासनकाल में क्रूड तेल के दाम कम है और देश में दाम कई गुना ज्यादा है रसोई गैस के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं इससे ग्रहणी का ही बजट नहीं बिगड़ता अन्य कई लोगों का बजट बिगड़ता है आज महंगाई कुछ ही तरह की नहीं है आटा दाल चावल तेल से लेकर सभी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो चुकी है बीजेपी ने चुनावी घोषणा में महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन अब यह वादा उल्टा हो गया है आने वाले समय में इसका असर साफ स्तर पर देखने को मिलेगा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी ने बीजेपी सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि दमोह में जिस तरह से चुनाव परिणाम आए थे उसे बीजेपी को ओवरकॉन्फिडेंस होने की आवश्यकता नहीं है आने वाले समय में जनता बीजेपी को सबक जरूर सिखाएगी

- Advertisement -
Exit mobile version