इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित रहने वाले 23 वर्षीय युवक द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का मामला सामने आया है मृतक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या से पहले सभी से माफी मांगते हुए आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
प्रदेश सहित इंदौर शहर में कोरोना महामारी के दौरान कई विभागों के अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और इसका सीधा असर आम आदमी पर भी साफ तौर पर देखा गया जा रहा है ऐसे ही ताजा मामले में एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांश मेहता नामक युवक द्वारा अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की घटना सामने आई है बताया जा रहा है मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया है कि दिव्यांश द्वारा सोशल मीडिया पर रेड की गई थी कि उसके ऊपर हजारों रुपए का कर्ज है और वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं है इस कारण से वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है
फिलहाल कर्ज से परेशान व आर्थिक माली हालत के चलते यह पहला आत्महत्या का मामला नहीं है इसे पहले भी कई लोगो द्वारा आत्महत्या जैसे बड़ा कदम उठाए जा चुके हैं शासन और प्रशासन को इस और ध्यान देकर कुछ आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है
