राजेन्द्र नगर पुलिस ने मोबाईल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
राजेन्द्र नगर पुलिस ने मोबाईल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा

राजेन्द्र नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक शातिर मोबाईल लुटेरे को पकड़ा है । आरोपी अब तक कई मोबाईल लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है । बदमाश अपने परिचित की गाडी मांगकर ले जाता ओर मोबाईल लूट की घटना की बाद गाडी वापस लौटा देता था । फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है जिसमे कई और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है

मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी के पास का है । यह दो दिन पहले एक महिला सब्जी खरीद रही थी तभी एक अज्ञात बाइक सवार महिला का मोबाईल लूटकर भाग निकला था । जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात साफ दिखाई दे रही थी । पुलिस ने गाडीई नंबर के आधार पर गाडी के मालिक को पकड़ा तो उसने बताया कि गाडी उसका दोस्त लेकर गया था । जब उसे पकड़ा तो उसने मोबाईल लूटना काबुल किया । आरोपी से अब तक 8 वारदातों का पता चल चुका है

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है जिसमे ओर भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है । हर बार आरोपी अपने किसी परिचित की गाडी मांगकर ही वारदात को अंजाम देता था ।

Exit mobile version