इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में इंस्टिट्यूट के अगले प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में महिलाओं के लिए स्थापित किए गए शासकीय ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के अगले सत्र का शुभारंभ हुआ… इस इंस्टिट्यूट के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाता है …अब तक इस इंस्टिट्यूट से 100 से अधिक महिलाओं को वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी गई है ।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने संबंधी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इंदौर में शासकीय ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना की गई थी… इस इंस्टिट्यूट के माध्यम से महिलाओं को वाहन चलाने के संबंध में आत्मनिर्भर किया जाता है …गुरुवार को प्रदेश के गृह और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में इंस्टिट्यूट के अगले प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया… इंस्टिट्यट के माध्यम से अब तक 100 से अधिक महिलाओं को बतौर वाहन चालक आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है ।

इस मौके पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है और इस तरह इंस्टिट्यूट से हम इसी लक्ष्य को प्राप्त करने की तरफ बढ़ रहे है ।

कार्यक्रम में कलेक्टर मनीष सिंह बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भी मौजूद थे ।

- Advertisement -
Exit mobile version