प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इंदौर में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर इंदौर में कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है ..इस मौके पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए दिव्यांगजनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया… कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा ,संकल्प और समर्पण की विचारधारा के आधार पर आयोजित किया गया है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश भर में आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है.. इंदौर में भी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने की शरुआत हो गई है…  बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले ही दिव्यांगजनों के बीच प्रधानमंत्री का जन्म दिवस सेलिब्रेट किया.. इस दौरान जहां अंताक्षरी खेली गई तो वही दिव्यांग बच्चों को उपहार भी दिए गए.. कैलाश विजयवर्गीय बच्चों के साथ भोजन भी किया… इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के हितों की रक्षा करते हैं… हर वर्ग की मदद के लिए सेवा संकल्प और समर्पण की भावना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इसी विचारधारा के आधार पर मनाया गया है

कार्यक्रम के दौरान कनकेश्वरी देवी सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद थे ।

Exit mobile version