प्रधानमंत्री के 71 वे. जन्मदिन पर बन रही है 7100 स्क्वेयर फ़ीट की 3D रंगोली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पिछले 2 साल से निरंतर जनता के बीच हर तरह का कार्य जैसे सेवा कार्य,सांस्कृतिक कार्य,राष्ट्रीय आयोजन कर रही नमो नमो शंकरा संस्था एक बार पुनः इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर 1 बनाने के प्रयास को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे. जन्मदिन पर ममतामयी माँ द्वारा मोदी जी को मिठाई खिलाते हुए दर्शाती एक भव्य रिकॉर्डमय 7100 स्क्वेयर फ़ीट की 3D रंगोली बनाने जा रही है । इंदौर शहर के सांसद श्री शंकर लालवानी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही संस्था नमो नमो शंकरा के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी ने बताया कि 17 सितंबर 2021 को पूरे देश मे हमारे देश के पूरे विश्व मे गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का 71.वा जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है । उसी कड़ी में इंदौर अपने व्यवहार और अपने कार्यो के अनुरूप एक बार पुनः 7100 स्क्वेयर फ़ीट 3D रंगोली बनाकर देश मे सबसे बड़ी रंगोली बनाने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है । इस रंगोली की सबसे मुख्य खासियत यह है कि इंदौर शहर की जनता से माँगे गए सुझावों एवं मोदी जी द्वारा किये गए उत्कर्ष कार्यो को समायोजित करके इस भव्य रंगोली के रंगों को संझौया जा रहा है । इस रंगोली को जनता के लिए दर्शनाथ एवं समर्पित करने का शुभारंभ राजमोहल्ला स्थित खालसा कॉलेज में 17 सितंबर की सुबह सूर्योदय के साथ
इंदौर शहर के सांसद शंकर लालवानी एवं अपने फुटपाथ पर अपना जीवन व्यापन पर करने वाले राहगीर के द्वारा 71 वे.जन्मदिवस पर 710 दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा । इस रंगोली को इंदौर शहर की जनता के लिए सुबह से शाम तक देखने की व्यवस्था संस्था द्वारा की जा रही है ।

17 कलाकारों ने मिलकर 36 घंटे में 7100 स्क्वायर फीट 3डी रंगोली बनाई गई है कुल कलर 1960 किलो लगे है साथ ही 710 पौधों से इसका डेकोरेशन भी किया गया है मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्ष भी बांटे जाएंगे।

Exit mobile version