आजाद नगर थाना क्षेत्र मे रहने वाले युवक ने लगाई फांसी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनी वाली अलकापुरी काॅलोनी मूसाखेड़ी में किराए का कमरा लेकर रहने वाले चेतन श्रीवास्तव नामक युवक ने फांसी लगा ली। कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने आजाद नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया, वही घटना की जानकारी उज्जैन में रहने वाले परिजनों को दी।

जांच अधिकारी के अनुसार मृतक किसी सरकारी अधिकारी की गाड़ी चलाता था। 14 सितंबर को मकान मालिक से युवक की बात हुई थी। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

Exit mobile version