अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अफगानिस्तान में बढ़ रहे आतंक और पूरी दुनिया पर राज कर शरिया कानून लागू करने के उद्देश्य से तालिबान आतंक फैला रहा है। अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि हमने एयर इंडिया की फ्लाइट से भारतीयों को वापस लाने की पूरी कोशिश की है लेकिन तालिबानी आतंक के कारण फ्लाइंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण नागरिक विमान भेजने की अनुमति नहीं मिल पाई है जिहाज़ा सेना के हरक्यूलिस एयर क्राफ्ट से 130 लोगों को सोमवार को ही भारत लाया गया है।

Exit mobile version