नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बाथरूम में दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची अपने परिजनों के साथ थाने पहंुची और शिकायत दर्ज कराई, कि बच्ची घर के बाहर बने बाथरूम में टायलेट करने गई थी, इस दौरान पड़ोस में रहने वाला पांडू नामक युवक आया और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ गलत हरकत की और भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

Exit mobile version