इंदौर में चार पहिया वाहन किराए पर लेकर उन्हें अन्य लोगों को बेचने वाले आरोपी के खिलाफ परदेसीपूरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है आरोपी द्वारा कई लोगों की गाड़ियां किराए पर लेकर उनके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों डीआईजी ऑफिस इंदौर पर कई लोग धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे थे इन लोगों का कहना था कि अक्षय कुमायू नामक युवक द्वारा इनके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है दरअसल अक्षय कुमायू द्वारा इन लोगों को कार किराए पर लेने के नाम पर इन लोगों से पहले कार ले ली थी उसके बाद अक्षय द्वारा इन कारों को दूसरे लोगों को बेच दिया गया जब लोगों द्वारा कार के किराए की मांग की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी व कई तरह की गंदी गालियां भी दी गई फिलहाल आज अक्षय कुमायु फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
दरअसल अक्षय कुमार द्वारा 10 से अधिक कारों की धोखाधड़ी की गई है जो किराए के नाम पर ली गई थी फिलहाल परदेशीपुरा पुलिस ने अक्षय कुमार ऊपर धोखाधड़ी वह अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है वही पुलिस के मुताबिक अक्षय द्वारा 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की गई है वही अक्षय द्वारा कथित पत्रकार होने की भी कई लोगों को धमकी दी जाती थी फिलहाल पुलिस अक्षय कुमायु की तलाश कर रही है।
