खजराना पुलिस ने दबिश देकर भूमाफिया इस्माइल ठेकेदार को गिरफ्त में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार भूमाफियाओ पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी का परिणाम है कि खजराना पुलिस ने दबिश देकर भूमाफिया इस्माइल ठेकेदार को गिरफ्त में लिया है। इस्माइल ठेकेदार के नाम से फरेब करने वाले मोहम्मद इस्माइल पिता मोहम्मद याकूब खान उम्र 72 साल निवासी 38 श्याम नगर मानिकबाग को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।

वही खजराना पुलिस के मुताबिक जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर और अहमद नगर वेलफेयर सोसायटी की आड़ में आरोपी इस्माइल ठेकेदार द्वारा आम लोगो के साथ धोखाधड़ी कर प्लॉट के नाम मोटी रकम ऐंठी गई है

Exit mobile version