इंदौर में युवक कांग्रेस की जिला इकाई की जल्द घोषणा होनी है…जिला कार्यकारिणी की घोषणा से पहले युवक कांग्रेस के ग्रामीण नेताओं की बैठक आयोजित की गई…बैठक में पद के लिए आवेदन देने वाले कार्यकर्ताओ से जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने चर्चा की ।
इंदौर के गांधी भवन में युवक कांग्रेस की ग्रामीण इकाई की महत्तवपूर्ण बैठक आयोजित की गई…दरअसल जल्द ही जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने वाली है…ऐसे के पद के लिए आवेदन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए बैठक बुलाई गई…बैठक में पद के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके विचार भी जाने गए …बैठक में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष दौलत पटेल और विधायक विशाल पटेल सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया ।
