विधानसभा की समिति के सामने पेश हुए फेसबुक अधिकारी बोले- असल दुनिया की घटनाएं हमारे मंच पर भी दिखाई देती हैं
दिल्ली में दंगों के दौरान हेड कांस्टेबल पर बंदूक तानने वाले शाहरुख ने कोर्ट में दलील दी कि वह केवल उन्हें डराना चाहता था।
पिछले साल पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों को लेकर फेसबुक के अधिकारी गुरुवार को विधानसभा की शांति समिति के सामने पेश हुए। समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने फेसबुक के अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही दंगों से एक महीने पहले और दो महीने बाद फेसबुक पर पोस्ट की गई सामग्री पर यूजर्स की रिपोर्ट (शिकायत) के रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया। विधानसभा की शांति और समरसता समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने फेसबुक इंडिया (मेटा प्लेटफॉर्म्स) के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल के आवेदन पर सुनवाई के बाद रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा।
चड्ढा ने फेसबुक के अधिकारी से कंपनी की संगठन संरचना, शिकायत सुनने की व्यवस्था, सामुदायिक मानकों और घृणा पैदा करने वाले पोस्ट की परिभाषा के बारे में भी जानकारी ली। ठुकराल ने कहा कि फेसबुक कोई कानून प्रवर्तन एजेंसी नहीं है लेकिन जरूरत पड़ने पर वह ऐसी एजेंसियों से सहयोग करती है। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, ‘जब असल दुनिया में घटनाएं होती हैं तो वे हमारे मंच पर भी दिखाई देती हैं। हम अपने मंच पर घृणा का प्रसार नहीं चाहते। कुछ बुरे लोग हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।’
कंटेंट मैनेजमेंट के लिए 40 हजार लोगों की टीम
ठुकराल ने कहा कि फेसबुक में कंटेंट मैनेजमेंट पर काम करने के लिए 40 हजार लोग हैं जिसमें से 15 हजार लोग कंटेंट को मॉडिफाई करते हैं। सामुदायिक मानकों के विरुद्ध सामग्री पाए जाने पर वह मंच से तत्काल हटा ली जाती है। बता दें कि समिति ने गलत, भड़काऊ और बुरी नीयत से भेजे गए संदेशों पर लगाम लगाने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भूमिका पर विचार रखने के लिए फेसबुक इंडिया को तलब किया था।
इधर, शाहरुख की कोर्ट में दलील, बंदूक तानने के पीछे केवल डराना था इरादा
पिछले साल दिल्ली में दंगों के दौरान पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर कथित तौर पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान ने कोर्ट में दलील दी है उसने गोली नहीं चलाई और वो केवल उन्हें डराना चाहता था। पिछले साल राजधानी में सांप्रदायिक दंगों के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तानते हुए शाहरुख पठान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
शाहरुख को 3 मार्च, 2020 को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान शाहरुख की वकील मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट में घटना के समय का एक 26 सेकेंड का वीडियो भी चलाया है और कहा कि आरोपी ने दो गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक हवाई फायरिंग थी और दूसरी गोली सीधे चलाई थी, जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल दहिया से तीखी नोकझोंक की और फिर वापस लौट गया।
इस बीच अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने वकील को वीडियो फिर से चलाने के लिए कहा और हवा में गोली चलाने से ठीक पहले शाहरुख की बंदूक की स्थिति की ओर इशारा किया। जज ने कहा, उसके बंदूक की स्थिति को देखें। वह ऊपर की ओर नहीं है बल्कि सीधा है। जब वह निशाना लगा रहा था तो बंदूक सीधी थी। हालांकि, वकील ने स्पष्ट किया कि दोनों में से किसी ने भी हेड कांस्टेबल को निशाना नहीं बनाया। बचवा में वकील ने आगे कहा कि मामला दहिया पर आधारित है। वह संभावित शिकार है और उस पर गोली नहीं चलाई जाती है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 27 मिनट पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 1 घंटा पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 2 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 2 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 2 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 3 घंटे पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 17 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 19 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 8 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले