रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का एक्शन:वंदे भारत एक्स. की रिव्यू मीटिंग में बिना तैयारी पहुंचे अफसर, एक को छुट्टी पर भेजा, दूसरे को कहा- वीआरएस के लिए अप्लाई कर दें
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय के अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी जताई है। बिना तैयारी रेलवे अधिकारियों को रेल मंत्री के मीटिंग में आना भारी पड़ा।
बिना तैयारी रेलवे अधिकारियों को रेल मंत्री के मीटिंग में आना भारी पड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस की रिव्यू मीटिंग के दौरान अधिकारी के द्वारा वंदे भारत की जानकारी नहीं दिए जाने के बाद भरी मीटिंग में रेलवे के दो आला अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रोडक्शन को लेकर रेल अधिकारियों की रिव्यू मीटिंग बुलाई गई थी।
रिव्यू मीटिंग में रेल मंत्री ने रेलवे के अधिकारी एमटीआर एस राहुल जैन और ईडी डायरेक्टर रैंक के अधिकारी से वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रोडक्शन से संबंधित जानकारी पूछी। लेकिन दोनों अफसर जानकारी नहीं दे सकेे। वंदे भारत जैसे प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन को लेकर लापरवाह अधिकारी को रेल मंत्री ने फटकार लगाने के बाद एमटीआरएस राहुल जैन को छुट्टी पर भेज दिया औैर मंत्रालय के एक ईडी डायरेक्टर रैंक के अधिकारी से कहा गया है कि आप वीआरएस ले लीजिए, रेलवे को आपकी जरूरत नहीं है।
रेल मंत्री के रिव्यू करने के अंदाज से मंत्रालय के अधिकारी सतर्क
रेल मंत्रालय में चर्चा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के रिव्यू मीटिंग के बाद रेल मंत्री रेल मंत्रालय के अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी जताई है। आने वाले दिनों में रेल मंत्रालय और रेलवे कोच फैक्टरियों और पीएसयू के लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाने वाले रेल मंत्री के कड़क निर्णय को देखते हुए रेल मंत्रालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी अब मंत्री के साथ रिव्यू मीटिंग में आने के पहले पूरी तैयारी के साथ ही मीटिंग में आएंगे।
रेल मंत्रालय पर 75 महीने में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रोडक्शन की है जिम्मेदारी
बता दें कि रेल मंत्रालय पर 75 महीने में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रोडक्शन की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में कहा था कि 75 महीनों में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश को समर्पित की जाएगी, जिसे लेकर रेल मंत्रालय काफी गंभीर है और उसी ट्रेन के प्रोडक्शन को लेकर रेल मंत्री रिव्यू कर रहे थे।
रेल मंत्रालय में मेंबर बोर्ड और बड़े स्तर के अधिकारियों के बीच गुटबाजी और अनियमितताएं व्याप्त हैं। इसी कारण मेक इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रोडक्शन अधिकारी नहीं हाेने देना चाहते। वंदे भारत एक्सप्रेस में कमियां निकालने से लेकर देश को वंदे भारत एक्सप्रेस देने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के बजाय विजिलेंस जांच कर प्रताड़ित किया करने के मामले भी सामने आ चुके हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि इसका उत्पादन देश में न हो। ट्रेन सेट विदेश से आयात हो या फिर पार्ट्स का टेंडर उनकी चहेती कंपनियों को मिले।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले