रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाई SDM को जज से प्यार हुआ, जमानत मिली, अब शादी होगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिंकी मीणा को राजस्थान एंटी करपशन ब्यूरों ने बांदीकुई SDM रहते दिनांक 13/01/21 को 10 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा था । तभी से SDM पिंकी जेल में बंद थी । दिनांक 10/02/21 को पिंकी को ज़मानत मिली है । एक ही मामले में दौसा SDM पुष्कर मित्तल 05 लाख की और IPS अफसर मनीष अग्रवाल 38 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाए जा चुके है । खैर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा मेरिट में पास करने वाली किसान परिवार की पिंकी ने दो बार परीक्षा पास की एक बार उम्र कम होने के कारण इंटरव्यू में नही बैठ पाई थी । अब दिनांक 16/02/21 को पिंकी राजस्थान के RJS (न्यायिक अधिकारी) से शादी होगी और दिनांक 21 को पिंकी पुनः कोर्ट में सरेंडर जाएगी और दूसरे ही दिन से उसके केस की सुनवाई शुरू होगी ….

Exit mobile version