एमआइजी थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार बदमाश भाग खड़े हुए एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार एमआइजी कॉलोनी में रहने वाली एक वृद्धा घर के बाहर टहल रही थी इस दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा और भाग खड़े हुए। महिला ने चैन स्नैचिंग की शिकायत थाने पर दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।
– राजेश रघुवंशी एएसपी
एमआइजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
