सुखलिया स्थित रेन बसेरों का अचानक निरीक्षण करने पहुचे मुख्यमंत्री

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन से आते समय सुखलिया स्थित रैन बसेरे में अचानक पहुँचे

यहाँ अन्य प्रदेशों से मुसाफ़िरों से उन्होने चर्चा की और उनका हाल चाल जाना

रेन बसेरा पर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि किसी भी तरह की अमानवीता और असंवेदनशील रवैया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

शासन अपनी तरफ से सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए कटिबद्ध है

- Advertisement -

यहाँ ठहरे मुसाफ़िरों से उन्होंने यह भी पूछा कि यहाँ की व्यवस्थाएं कैसी है

एन सी आर नई दिल्ली से आए विनोद ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित यह रैन बसेरा पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है उन्हें ऐसा रैन बसेरा एन सी आर नई दिल्ली में भी देखने को नहीं मिला है।

वहीं एक अन्य मुसाफ़िर ने बताया कि वे यहाँ तीन दिन से आकर रात में आसरा पा रहे हैं।

पिछले दिनों इंदौर में बुजुर्गो को शहरी सीमा से बाहर पशुओं की तरफ छोड़ के आने वाली घटना सामने आई थी जिसके वीडियो जम कर वाइरल हुए थे

वही प्रदेश ही नही पूरे देश मे इस कृत्य से इंदौर की बदनामी हुई थी ,ओर उसके बाद पूरे मामले की जांच की गई ,जाँच में हर बार की तरह छोटे कर्मचारियों को ही सजा मिली,

छोटे कर्मचारियों पर की गई थी कार्यवाही वही बड़े अधिकारियों को किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई तो दिया गोलमोल जवाब में बोले कोई भी अमानवीय व्यहार सहन नही किया जाएगा ।

साथ ही रेसीडेंसी पहुँचते पहुँचते इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल के बाहर भी किया रेन बसेरे का निरीक्षण लिया व्यवस्थाओं का जायजा

रेसीडेंसी पहुँचते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अयोध्यापुरी और पुष्प विहार सहकारी समिति के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और गड़बड़ी करने वालों को दंडित किया जाएगा।

Exit mobile version