इंदौर पुलिस की बाल मित्र योजना के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं ऐसा ही राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा बालमित्र अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आउटर कालोनियों के बच्चों को बालमित्र बनाकर उनके मन से पुलिस का भय निकाला जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है।
इंदौर राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा बालमित्र योजना चलाई जा रही है जिसमे आउटर की कालोनियो के बच्चो को बाल मित्र बनाकर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है थानाप्रभारी अम्रता सोलंकी ने बातया की हमारा उद्देश्य जन सहयोग से कालोनियो में कुछ अच्छे काम हो ताकि पुलिस और आम जनता का एक मित्रवत वातावरण हो और ऐसे बच्चे जिन्हें फ़ौज या पुलिस में भर्ती होना है वे पुलिस की कार्यप्रणाली को समझे व पुलिस की मदद करे हमारे द्वारा कालोनियो में हूटर भी लगाए जा रहे है कोई घटना हो तो उसे बजा दिया जाय तो सभी लोग घर के बाहर आ जाएंगे व घटना होने से बच जाएगी, ऐसे कई प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे है
