डेरी पर काम करने वाला कर्मचारी अपने मालिक को चूना लगाकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में डेरी पर काम करने वाला कर्मचारी अपने मालिक को चूना लगाकर फरार हो गया फ़िलहाल डेयरी मालिक ने अपने कर्मचारी मुनीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में संचालित जगदीश डेयरी के मालिक ओम प्रकाश जोशी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनकी दुकान में आशीष व्यास नामक मुनीम कई वर्षों से कार्यरत था जो सारा हिसाब किताब रखता था उसके द्वारा कई ग्राहकों का लेनदेन का पैसा वह लेकर चला गया था कई बार उससे बोलने पर भी उसने पैसा नहीं लौटाया जिससे परेशान होकर डेयरी संचालक ओमप्रकाश ने पुलिस की शरण ली है वहीं पुलिस ने भी आशीष व्यास के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

Exit mobile version