इंदौर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही ऐसा ही मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सामने आया जहां हार्डवेयर व ऑटो डील को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया।
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के नौलखा की है जहां पर चोरों ने देर रात ऑटो डील को अपना निशाना बनाया यहां पर डेढ़ लाख से अधिक का केश लेकर फरार हो गए हैं वहीं दूसरी घटना को अंजाम चोरों ने हार्डवेयर की दुकान पर दिया जहां से चोर लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया फरियादी ने बताया कि पिछले 10 दिनों में यहां पर 3 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है वहीं सीसीटीवी में नकाबपोश बदमाश आते जाते दिख रहे हैं फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
