मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में अर्जुन एवं कदम्ब का पौधा रोपा , गौ-ग्रास एक पहल संस्था की पदाधिकारी महिलाओं ने भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में ''गौ-ग्रास एक पहल'' संस्था की श्रीमती सुनीता तिवारी और श्रीमती रेणु बंसाली के साथ अर्जुन और कदंब का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में ”गौ-ग्रास एक पहल” संस्था की श्रीमती सुनीता तिवारी और श्रीमती रेणु बंसाली के साथ अर्जुन और कदंब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान पर्यावरण- संरक्षण के लिए पौध-रोपण के कार्य में समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले व्यक्तियों के साथ पौध-रोपण करते हैं।
”गौ-ग्रास एक पहल” संस्था द्वारा रसोई घर में बचे खाद्य पदार्थों (किचन वेस्ट) से गौ-सेवा की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा किचन वेस्ट को एक साधन के रूप में बदलते हुए गायों को गौ-ग्रास के रूप में देना शुरू किया गया है। इससे गौ-माता को भोजन देने की संस्कृति जीवित हुई और गीले कचरे का प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा सका है। भोपाल की आकृति इको सिटी की ब्लू स्काई हाई और फ्लेमिंगो में रहने वाली गृहणियों की पहल और प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा घरों और सोयाइटी को भी गौ-ग्रास की पहल से जोड़ा जाए और इस नवाचार को अन्य शहरों तक भी पहुँचाया जाए।
आज लगाए गए कदम्ब या कदम के पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदंब के फूलों का अपना अलग महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। अर्जुन का वृक्ष औषधीय वृक्ष है, जिसकी छाल एवं रस का उपयोग हृदय एवं क्षय रोग जैसी बीमारियों में लाभ दायक है। यह वृक्ष 60 से 80 फीट की ऊँचाई का होता है। सदा हरा रहने वाला यह वृक्ष हिमालय की तराई एवं शुष्क स्थानों पर पाया जाता है। अर्जुन का वृक्ष मध्यप्रदेश में भी काफी संख्या में पाया जाता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले