भोपाल-इंदौर राजमार्ग स्थित हाई-वे ट्रीट डोडी में राज्य पर्यटन निगम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्थापित फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ
पर्यटन यानि प्रामाणिकता, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता -मंत्री सुश्री ठाकुरहाई-वे ट्रीट डोडी में फ्यूल स्टेशन का शुभारंभयात्रियों के लिए एक छत के नीचे ही सर्व सुविधाएं उपलब्ध होगी- श्री विश्वनाथनअब लजीज व्यंजनों के साथ वाहनों में फ्यूल उपलब्ध होगा पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन यानि प्रमाणिकता, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता है।
- पर्यटन यानि प्रामाणिकता, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता -मंत्री सुश्री ठाकुर
- हाई-वे ट्रीट डोडी में फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ
- यात्रियों के लिए एक छत के नीचे ही सर्व सुविधाएं उपलब्ध होगी- श्री विश्वनाथन
- अब लजीज व्यंजनों के साथ वाहनों में फ्यूल उपलब्ध होगा
पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन यानि प्रमाणिकता, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता है। पर्यटन विभाग सभी पर्यटको को इन कसौटियों के आधार पर सर्व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। मंत्री सुश्री ठाकुर भोपाल-इंदौर राजमार्ग स्थित हाई-वे ट्रीट डोडी में राज्य पर्यटन निगम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्थापित फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ कर रही थी। सुश्री ठाकुर ने कहा कि पर्यटन विभाग ने पर्यटको को आरामदायक और सुरक्षित पर्यटन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा ही नवाचार किए हैं। यह फ्यूल स्टेशन इसी दिशा में एक अहम कदम है। इस प्रयास के लिए पर्यटन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। मंत्री सुश्री ठाकुर ने इस अवसर पर स्वयं अपने हाथों से पर्यटको की कार में फ्यूल भरकर फ्यूल स्टेशन कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
ऑल अमेनिटीज़ टू बी अवेलेबल अंडर अ रूफ़ -एस विश्वनाथन
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एस.विश्वनाथन ने बताया कि यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में विस्तार करते हुए निगम ने पहली बार फ्यूल स्टेशन के क्षेत्र में कदम रखा है। एक छत के नीचे ही सर्व सुविधाएं उपलब्ध (All amenities to be available under a roof)आल अमेनिटीज़ टू बी अवेलेबल के कॉन्सेप्ट (concept) पर कार्य करते हुए पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
श्री विश्वनाथन ने बताया कि विदेशों में राजमार्गों तथा दूरस्थ क्षेत्रों (रिमोट एरिया) में भी ऐसे सेंटर हैं जहाँ से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को एक छत के नीचे ही समस्त सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इसके मद्देनजर हमने तय किया है कि प्रदेश में राजमार्गों व दूरस्थ क्षेत्रों में (रिमोट एरियाज़) के समीप स्थित निगम की इकाइयों के कैम्पस में भी जल्द ही इस तरह की सुविधाएं व फ्यूल स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। इसके साथ ही डोडी पर इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा जल्द ही शुरू की जायेगी।
इस अवसर पर विधायक आष्टा श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, पर्यटन विभाग के अधिकारी, श्री केशव राव शाद, कंपनी सचिव श्री संदेस यशलाह, रीज़नल मैनेजर हाईवे ट्रीट और मिड-वे रिट्रीट के प्रबन्धक श्री अरविंद शर्मा सहित कर्मचारी सहित स्थानीय जन उपस्थित थे।
हाई-वे ट्रीट डोडी की शुरुआत 21 वर्ष पहले
हाई- वे ट्रीट डोडी की शुरुआत 21 वर्ष पहले हुई थी। हाइवे ट्रीट डोडी गुजरात एवं राजस्थान से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय इन्दौर, उज्जैन, माण्डू, ओंकारेश्वर एवं मंदसौर, नीमच व भोपाल के बीच यात्रा करने वाले पर्यटकों की सुविधा के उद्देश्य से विकसित किया गया है। वर्ष 2015-16 में हाइवे ट्रीट डोडी परिसर में ही मिडवे-ट्रीट का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है, जिसमें आठ कक्षों के साथ एक रेस्टोंरेट भी सम्मिलित है।
मिड-वे रिट्रीट की सुविधाओं में भी इजाफा
भोपाल-इंदौर रोड पर स्थित मिड वे रिट्रीट डोडी में अपनी स्थापना वर्ष के बाद लगातार यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करता रहा है। अभी तक जहां डोडी पर लग्जरी रूम, लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने हजारों यात्री यहां पहुंचते थे। वहीं, अब मिड-वे रिट्रीट डोडी में बार की सुविधा भी शुरू की है। इसके लिए रेस्टोरेंट के अंदर एक अलग से लग्जीरियस स्टेशन तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि डोडी भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है और यहां उन्हें 24 घंटे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का आनंद मिलता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले