बांग्लादेश में बड़ा हादसा:फेरी में आग लगने से 36 की मौत, 200 घायल; कई लोग आग से मरे, कई पानी में डूबने से
बांग्लादेश के झालाकाठी जिले में शुक्रवार सुबह एक फेरी में आग लग गई। इससे फेरी में सवार 36 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग घायल हो गए हैं।
बांग्लादेश के झालाकाठी जिले में शुक्रवार सुबह एक फेरी में आग लग गई। इससे फेरी में सवार 36 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग घायल हो गए हैं। झालाकाठी जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद नजमुल आलम ने बताया कि फेरी में करीब 1,000 लोग सवार थे और फेरी सुगंधा नदी में ढाका से बरगुना जिले की तरफ जा रही थी।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
हादसा शुक्रवार सुबह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 250 किमी दूर झालाकाठी गांव के पास हुआ। स्थानीय पुलिस चीफ मोईनुल इस्लाम ने बताया कि बीच नदी में तीन मंजिला फेरी ओभिजान में आग लग गई। हमने अब तक 36 लाश निकाली हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि कई लोग आग से मरे और कुछ लोगों की जान नदी में कूदकर डूबने से गई। आशंका है कि आग इंजन रूम से शुरू हुई और फिर पूरी फेरी में फैल गई। आग से जख्मी 200 लोगों को हमने अस्पतालों में भर्ती कराया है।
बांग्लादेश में कुछ समय से ऐसे हादसे हो रहे हैं।
- जुलाई में ढाका के बाहर एक इंडस्ट्रियल टाउन रूपगंज में फूज एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लगने से 52 लोगों की मौत हुई थी।
- फरवरी 2019 में ढाका में एक अपार्टमेंट में अवैध तरीके से केमिकल स्टोर किए गए थे, जहां आग लगने से 70 लोगों की जान गई।
- अगस्त में पूर्वी बांग्लादेश में एक झील में यात्रियों से भरी नाव रेत से भरे कार्गो जहाज से टकरा गई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई।
- अप्रैल और मई में दो अलग-अलग हादसों में 54 लोगों की मौत हुई।
- पिछले साल जून में ढाका में एक फेरी ने सामने चल रही दूसरी फेरी को टक्कर मार दी, जिसमें 32 लोगों की मौत हुई।
- फरवरी 2015 में क्षमता से ज्यादा भरे जहाज के एक कार्गो शिप से टकराने से 78 लोगों की मौत हुई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले