देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 11 बार पढ़ी गई

फ्रांस से चल रहा है देश के 25 शहरों में जाली करंसी का रैकेट, सरगना ने फैला रखा है 50 एजेंटों का नेटवर्क

देश में 500 और 2000 के जाली नोट चलाए जा रहे हैं और यह पूरा रैकेट फ्रांस से ऑपरेट हो रहा है। सप्लाई के लिए दिल्ली और बेंगलूरू को हब बनाया गया है। यहां से पूरे देश में जाली करंसी सप्लाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi30 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश में 500 और 2000 के जाली नोट चलाए जा रहे हैं और यह पूरा रैकेट फ्रांस से ऑपरेट हो रहा है। सप्लाई के लिए दिल्ली और बेंगलूरू को हब बनाया गया है। यहां से पूरे देश में जाली करंसी सप्लाई की जा रही है। यह खुलासा बांसवाड़ा में दैनिक भास्कर की टीम के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ है। रैकेट का सरगना फ्रांस में बैठा माइकल नाम का व्यक्ति है। उसके एजेंट्स के तौर पर भारत में 50 से ज्यादा लोगों का नेटवर्क काम कर रहा है जिसमें ज्यादातर साउथ अफ्रीकी नागरिक हैं। ये एजेंट 25 शहरों में नोट सप्लाई करते हैं।

भास्कर टीम ने ग्राहक बनकर सरगना माइकल से वॉट्सएप पर बातचीत की। उसने कहा कि जितने भी नकली नोट चाहिए हों, उसके 25% के बराबर असली नोट देने होंगे। सैंपल दिखाने के लिए उसने दिल्ली में अपने एजेंट का नंबर दिया। भास्कर टीम दिल्ली में इस एजेंट यातारे से मिलने पहुंची जो साउथ अफ्रीका का है। वहां पहचान पुष्ट होने के बाद दिल्ली पुलिस ने यातारे को गिरफ्तार कर लिया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

वॉट्सएप चैट में डील, दिल्ली-बेंगलूरू में फ्री सैंपल देने को राजी…सीधा हिसाब-25 लाख असली नोट दो, 1 करोड़ के नकली लो

वीडियो कॉल में दिखाईं नोटों की गडि्डयां

भास्कर टीम ने फ्रांस में बैठे माइकल से वॉट्सएप नंबर +33752583492 पर संपर्क किया। चैटिंग में उसने कहा कि जहां चाहें वहां नकली नोट मिल सकते हैं। कुछ दिन तक चली बातचीत के बाद भास्कर टीम ने सवाल किया कि कैसे यकीन करें आपके पास नकली नोट हैं। माइकल ने वीडियो कॉल के जरिये नोटों की गडि्डयां दिखाईं। उसने कहा कि 25 लाख के असली नोटों के बदले 1 करोड़ के नकली नोट मिल जाएंगे।

सरगना का दावा-बैंक की टेलर मशीन भी नहीं पकड़ सकती

माइकल ने दावा किया कि उसके नकली नोटों को बैंक भी नहीं पकड़ पाएंगे। भास्कर टीम ने जब सवाल उठाया तो उसने एक वीडियो भेजा जिसमें 24840 रुपए टेलर मशीन में गिनकर दिखाए। इसमें 2000 और 500 रुपए के नोट के साथ ही 100, 50 और 20 रुपए के नोट भी थे।

पकड़ा गया साउथ अफ्रीकी एजेंट हर ग्राहक की पूरी जांच कर सरगना को बताता था; डील होने पर 10% कमीशन मिलता था

भास्कर टीम ने डील के लिए हामी भरी तो माइकल के एजेंट यातारे ने वाट्सएप नंबर 7835929389 के जरिए संपर्क किया। उसने दिल्ली के महिपालपुर में बुलाया। भास्कर टीम जयपुर के साइबर एक्सपर्ट जयदीप शर्मा के साथ दिल्ली पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। यातारे ने भास्कर टीम को सुबह 11 बजे होटल के बाहर बुलाया।

उसके साथ बाइक पर दो युवक और एक साउथ अफ्रीकी लड़की थी। उनके पास एक बैग भी था। यातारे ने कहा, सैंपल के लिए साथ चलना होगा। वह ऑटो से जाएगा। ऑटो में बैठते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसके साथी भाग निकले। वसंत कुंज थाने के एसआई दुर्गाप्रसाद राठौड़ के मुताबिक यातेरा ने पूछताछ में जाली करंसी के रैकेट की बात स्वीकारी है। वह 10% कमीशन पर काम करता था। पुलिस नेटवर्क की दूसरी कड़ियां तलाश रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
↑