फिल्म ‘दिल हो गया लापता’ में निकिता हत्याकांड का कोई जिक्र नहीं, बेटियों के महत्व पर बनी है फिल्म
सेक्टर 16 ए स्थित नेहरू कॉलेज में की गई फिल्म की स्क्रीनिंग एमडी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ जगबीर राठी ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई लघु फिल्म दिल हो गया लापता में निकिता हत्याकांड का कोई सीन नहीं है।
एमडी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ जगबीर राठी ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई लघु फिल्म दिल हो गया लापता में निकिता हत्याकांड का कोई सीन नहीं है। ये फिल्म सिर्फ बेटियों के महत्व पर बनाई गयी है। जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर चिंता जनक बताया है। पिछले दिनों उन्होंने सेक्टर 16 ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में फिल्म की स्क्रीनिंग की थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान नेहरू कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एमके गुप्ता, महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सुनिधि, डीएवी आईएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सतीश आहुजा भी मौजूद रहे।
डॉ जगबीर राठी ने बताया कि पिछले दिनों बल्लभगढ़ में हुए नीतिका मर्डर केस ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद उन्हें कई दिनों तक नींद नहीं आई। वह रातभर ये सोचते रहे की कोई कैसे किसी मासूम लड़की की इस तरह से हत्या कर सकता है।

लड़कियों के साथ अपराध चिंताजनक
उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ आए दिन जबदस्ती, छेड़छाड़, एसिड अटैक व किडनैपिंग की घटनाएं होती रहती हैं। ये समाज के लिए चिंता का विषय है। इस पर प्रभारी रोक के लिए समाज को ही आगे आना होगा। उन्हांेने कहा कि एक कलाकार होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि इन अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाए। इसी उद्देश्य से यह फिल्म बनाई गई है। लेकिन इसमें हत्याकांड का कोई जिक्र नहीं है। इस फिल्म में बेटियों के साथ होने वाले अपराध को बड़े ही अलग ढंग से प्रस्तुत किया है। फिल्म में कॉमेडी और इमोशन भी है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक अच्छे संदेश पर बनी है, इसलिए इससे होने वाली कमई भी अच्छे काम में खर्च करना चाहते हैं। इस फिल्म से होने वाली पूरी कमई हम प्रदेश की दिव्यांग लकड़ियों की पढ़ाई, उनके पोषण व वेलफेयर में खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री व म्यूजिक इंडस्ट्री बहुत तेजी से उभर रही है। इस दौरान डॉ सुनील शर्मा, डॉ भूपेंद्र मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र सिंह, बृजनट मंडी के डायरेक्टर बृजमोहन भारद्वाज, ब्लॉक समिति मैंबर राजकुार सैनी, डॉ बलराम आर्य के साथ शहर के बहुत से रंगकर्मी व कला से जुड़े लोग मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleबकॉयज़, क्रिमसन टाइड और वुल्वेरिन्स को जोड़ने वाला क्या है? सैटरडे क्विज़ 11 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 18 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 18 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 20 मिनट पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले