देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

ध्यानयोगी उत्तम स्वामी बने पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वरहरिद्वार में भव्य पट्टाभिषेक समारोह में बांसवाड़ा को मिला गौरव

देशभर में ध्यानयोगी के नाम से ख्यात उत्तम सेवा धाम बांसवाड़ा के उत्तम स्वामी महाराज को पंच अग्नि अखाड़े के महामण्डलेश्वर का गौरव प्रदान किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi11 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देशभर में ध्यानयोगी के नाम से ख्यात उत्तम सेवा धाम बांसवाड़ा के उत्तम स्वामी महाराज को पंच अग्नि अखाड़े के महामण्डलेश्वर का गौरव प्रदान किया गया है। शनिवार को हरिद्वार में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में ध्यानयोगी उत्तम स्वामीजी को यह उपाधि अखाड़े के संत-महंतों ने सनातनी परंपरा के अनुसार प्रदान की।

हरिद्वार महाकुंभ के पावन अवसर पर सनातनी अखाड़ा परिषद के प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित श्री पंचअग्नि अखाड़े के द्वारा श्री महामण्डलेश्वर की पदवी से अलंकृत किया गया। महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक समारोह दौरान आचार्य महामंडलेश्वर, पंचों सहित कई संत महंतों ने उत्तम स्वामी महाराज को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और उन्हें वैदिक ऋचाओं के पाठ के बीच परंपरागत अनुष्ठानों के माध्यम से अभिषेक किया गया।

पट्टाभिषेक समारोह में उत्तम स्वामी महाराज को पंच अग्नि अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर रामकृष्णानंदजी (अमरकंटक), सभापति महंत मुक्तानंद ब्रह्मचारी महाराज, महामंत्री महंत सोमेश्वरानंद महाराज, अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानंद, सचिव संपूर्णानंद महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्रगिरि, महामंडलेश्वर मां कनकेश्वरी देवी, द्वारिका सनातन सेवा मण्डल के केशवानंदजी महाराज, संत हरिचेतानंद, चित्रकुट धाम के कृष्णानंदजी, संत प्रेमानंद, निलेश चेतनजी, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, रामजन्मभूमि न्यास के महामंत्री चंपकराय, मुक्तानंद सहित 13 अखाड़ों के आचार्य, महामंडलेश्वर, संत-महंत और बड़ी संख्या में गुरुभक्त मौजूद थे।

आश्रम के संत श्री रामबाबा के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई और बताया गया कि सार्वजनिक विशाल कार्यक्रम कोरोना काल के उपरांत किया जाएगा।

उत्तम स्वामी अब होंगे महामंडलेश्वर ईश्वरानंदजी

ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज को पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान किए जाने के बाद अब इन्हें महामंडलेश्वर ईश्वरानंदजी के नाम से जाना जाएगा। उत्तम स्वामी महाराज के देश-विदेशों में लाखों अनुयायी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी मोहन भागवत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित अनेक केन्द्रीय और राज्यों के मंत्री, आरएसएस, विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारी, कई राजनीतिज्ञ, अनेक फिल्म अभिनेता व निर्माता उत्तम स्वामी महाराज के प्रति आदरभाव रखते हैं। इनके प्रमुख आश्रम बांसवाड़ा, हरिद्वार, मध्यप्रदेश के सलकनपुर, लौहगांव (महाराष्ट्र), मंदसौर व उज्जैन में हैं। उत्तम स्वामी महाराज के सांनिध्य में राजस्थान सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, असम, दिल्ली आदि राज्यों में हजारों गुरुभक्तों द्वारा वर्षभर निर्धन व असहाय विद्यार्थियों को अध्यापन व अन्य सेवाकार्य और धार्मिक आयोजन किए जाते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पंच अग्नि अखाड़े में महामंडलेश्वर पद पर कैलाशानंदजी आरूढ़ थे जो गत दिनों निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर पद पर उनका पट्टाभिषेक हुआ था। कैलाशनंद के बाद अब उत्तम स्वामी महाराज को महामंडलेश्वर उपाधि से अलंकृत किया गया है। उत्तम स्वामी महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि से सुशोभित किए जाने के बाद वागड़-मेवाड़ व राजस्थान के साथ देशभर के गुरुभक्तों में खुशी की लहर व्याप्त है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑