ग्वालियर से काम की तलाश में इंदौर आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है पत्नी और बच्चों के वियोग में युवक ने जहर खाकर जान दी है।
मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अनिल पिता विश्वनाथ जो जूते की दुकान पर काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह ग्वालियर से काम की तलाश में इंदौर आया था। जिस जगह वह किराए से रहता था। वही उसकी लाश मिली है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। माना जा रहा है उसने जहरीला पदार्थ खाया है। मामले में जांच जारी है।
इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले 4 माह से काफी परेशान था क्योंकि उसकी पत्नी बंटवारे के हिस्से में आया। पैसा लेकर अपने बच्चों के साथ मायके यह बोल कर चली गई थी कि कुछ दिन में लौट आएंगे लेकिन वह वापस नहीं आ रही थी।
