धार और इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह एक साथ निगम इंजीनियर के अलग अलग ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है। दरअसल, धार नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर डी.के. जैन इंदौर के राउ क्षेत्र में भी रह चुके है और पूरा कार्यभार संभाले हुए थे और वर्तमान में वो अपने गृह क्षेत्र धार में ही पदस्थ है। शनिवार को धार स्थित दो घरो और इंदौर के स्कीम नम्बर 78 स्थित डी.के. जैन के भाई के घर पर छापा मारा गया। इंदौर स्थित निवास से लोकायुक्त को प्रारंभिक पड़ताल में 44 तौला सोना और 1 किलो चांदी के साथ ही नगदी लेनदेन के हिसाब का पेपर सहित अन्य जमीनों की रजिस्ट्री व दस्तावेज मिले है। लोकायुक्त अधिकारियों को उम्मीद है कि निगम इंजीनियर की करोड़ो की बेनामी संपत्ति का खुलासा कार्रवाई के बाद हो सकता है।
