पेट्रोल पंप मैनेजर ने उधारी में दिया पेट्रोल,पैसे नहीं लौटने पर उठाया ये खौफनाक कदम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक पेट्रोल पंप मैनेजर द्वारा खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,बताया जा रहा है कि मृतक ने कई लोगों को उधारी में पेट्रोल दिया था लेकिन जब उन्होने पैसा नहीं दिया तो मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

दरअसल मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है,जहां एक पेट्रोल पंप मैनेजर गोलू ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है,बताया जा रहा है की मृतक ने कई लोगों को उधारी में पेट्रोल दिया था। और जब पैसे मांगे तो वहां आनाकानी कर रहे थे जिससे परेशान गोलू ने मौत को गले लगा लिया।

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है,साथ ही सुसाइड नोट के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version