कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन तथा क्रेडाई के प्रतिनिधियों की ली बैठक
प्रॉपटी ब्रोकर्स को करवाना होगा पंजीयनगड़बड़ी तथा अवैधानिक कार्य करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को छोड़ा नहीं जायेगा, उनके विरूद्ध होगी कार्रवाईडायरी में जमीन के क्रय-विक्रय पर की जायेगी कार्रवाई।
- प्रॉपटी ब्रोकर्स को करवाना होगा पंजीयन
- गड़बड़ी तथा अवैधानिक कार्य करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को छोड़ा नहीं जायेगा, उनके विरूद्ध होगी कार्रवाई
- डायरी में जमीन के क्रय-विक्रय पर की जायेगी कार्रवाई।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा है कि रियल एस्टेट शहर की आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार है। रियल एस्टेट के कारोबार में पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता तथा इमानदारी होना चाहिये। रियल एस्टेट के कारोबार में प्रॉपर्टी ब्रोकर्स की अहम भूमिका है। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को चाहिये कि वे जनता के हित में काम करें, ऐसा कोई कार्य नहीं करे जिससे की जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को शासन की मंशा के अनुरूप नियम और कानून के हिसाब से कार्य करने की जरूरत है। सभी प्रॉपर्टी ब्रोकर्स रेरा के तहत अपना पंजीयन करवाये। पंजीयन नहीं कराने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिले में नियमानुसार, इमानदारीपूर्वक, अच्छा और कानून के दायरे में रहकर कार्य करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को पूरा सहयोग दिया जायेगा। गड़बड़ी तथा अवैधानिक कार्य करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को छोड़ा नहीं जायेगा, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स से कहा गया है कि वे डायरी में संपत्तियों का लेन-देन नहीं करें।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह आज यहां क्रेडाई, इंदौर प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन, इंदौर रियलटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने संपत्तियों के कारोबार के संबंध में नियम और निर्देशों की जानकारी दी और सभी से अपेक्षा व्यक्त की कि वे इसका पूरा पालन करेंगे। सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि वे रेरा के नियमों तथा शासन के निर्देशों और कानूनों के अनुसार जनहित में कार्य करेंगे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, डॉ. अभय बेड़ेकर, श्री अजयदेव शर्मा तथा श्री राजेश राठौर सहित क्रेडाई, इंदौर प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन, इंदौर रियलटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि जनता के हित में रियल एस्टेट के कारोबार में शुचिता, पारदर्शिता और इमानदारी होना बेहद जरूरी है। सभी प्रॉपटी ब्रोकर्स रेरा में अपने पंजीयन जरूर करवायें। नगर निगम द्वारा भी इनको लायसेंस देने की प्रक्रिया तय की जा रही है। पंजीयन प्रॉपटी ब्रोकर्स की सूची कलेक्टर कार्यालय की कॉलोनी सेल में रखी जायेगी। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि जमीनों का क्रय-विक्रय किसी भी हालत में डायरी में नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि रेरा में पंजीयत कॉलोनायजर और प्रॉपटी ब्रोकर्स आपसी समन्वय से कार्य करें। गड़बड़ी करने वालों को अपने कारोबार में शामिल नहीं करें। बैठक में बताया गया कि प्रॉपटी ब्रोकर्स को नियम और कानूनों की जानकारी देने के लिये प्रॉपटी ब्रोकर्स एसोसिएशन और क्रेडाई दोनों मिलकर अपने-अपने स्तरों पर प्रशिक्षण देंगे। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि कोई कॉलोनायजर भ्रामक विज्ञापन नहीं देवे। विज्ञापन में वास्तविक स्थिति, सुविधाओं और रेरा के पंजीयन की जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले