ऑनलाइन जहर बेचने पर अमेजॉन के मैनेजर और पुणे के कारोबारी पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एंड्राइड मोबाइल आने के बाद अब ऑनलाइन शॉपिंग एक नया ट्रेंड युवाओं में बन चुका है ऑनलाइन शॉपिंग से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले मामले में पुलिस ने अमेजॉन कंपनी के मैनेजर और कंपनी के महाराष्ट्र के डीलर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पिछले दिनों छतरीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले आदित्य वर्मा नामक एक युवक ने अमेजॉन कंपनी से एक जहरीले पदार्थ मंगा कर उसका सेवन कर आत्महत्या कर ली थी तभी से परिजन लगातार ऐसी कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे थे इसको लेकर के परिजन ग्रह मंत्री से भी मुलाकात की थी इस पर गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी पुलिस की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि किसी भी तरह का लाइसेंस ना होना और इस तरह की कंपनियों द्वारा जहरीला पदार्थ की ऑनलाइन डिलीवरी करना जांच मैं स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने अमेजॉन कंपनी के इंदौर के मैनेजर सौरभ शर्मा और महाराष्ट्र के डीलर शंकर गाडगे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version